फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली पर चला दी आरी, ठेकेदार सहित दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनी में ठेेकेदार ने 46 आम के हरे पेड़ काट कर लकड़ी बेच दी। सूचना पर वन रक्षक ढोलना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बागवान को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार फरार है।
विज्ञापन

गांव नरायनी निवासी मादक सिंह ने अपने आम के बाग के पेड़ ठेकेदार खड़ग सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी हयातगढ़ी को बेच दिए। वन विभाग से इसकी अनुमति भी नहीं ली। दो दिन पहले ठेकेदार ने 46 पेड़ काट दिए। इसकी जानकारी वन विभाग को मिली तो वन रक्षक राकेश कुमार ढोलना पुलिस के साथ गांव में पहुंचे।
यहां आम की लकड़ी तो नहीं मिली, लेकिन कटे हुए वृक्षों की जड़ें मिलीं। मौके पर बागवान मादक सिंह भी मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वन रक्षक ने बागवान मादक सिंह और ठेकेदार खड़ग सिंह पर ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत ढोलना थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

- आम के हरे वृक्ष काटकर पर्यावरण संतुलन खराब करने का काम किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बागवान को गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। - राजेश कुमार, वन रक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें