फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड टूटकर गिरने से मजदूर की मौत मामले में आया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के नगला मोहन में यूकेलिप्टस के बाग में कटाई करते समय पेड़ सिर के ऊपर गिर जाने से मजदूर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर ठेकेदार सहित दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ढोलना के नगला जोर निवासी तिरमल सिंह (30) पुत्र नेकराम सिंह सहावर के नगला मोहन में अन्य मजदूरों के साथ यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहा था। ठेकेेदार रतन सिंह द्वारा सिंचाई विभाग के पेड़ों को कटवाया जा रहा था। पेड़ के गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी तारादेवी ने पुलिस को ठेकेेदार सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी का आरोप है ठेकेदार व उसके साथी ने जानबूझ कर पेड़ उसके ऊपर गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक मजदूर की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें