18एमएनपी-26-बेवर में बदहाल ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : MAINPURI
बेवर(मैनपुरी)। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तो तेजी से शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य पर उच्च न्यायालय के रोक लगाने से अब काम अधूरा पड़ा है। लोगों ने डीएम से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण करवाने की मांग की।
बेवर में ट्रामा सेंटर का निर्माण एक साल से रुका पड़ा है। प्रशासन की कवायद के बाद भी जमीन के विवाद को लेकर आपसी सहमति नहीं बन सकी है। ट्रॉमा सेंटर के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएफ को 3.48 करोड़ की लागत से इसे बनवाना था। पूर्व में तत्कालीन डीएम प्रदीप कुमार ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए एसडीएम पीसी आर्य को मामले को निपटाकर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे। विवादित जमीन के मालिक से बात भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तब से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे है। मामले के निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने शपथपत्र दाखिल किया है। मामले के निस्तारित होते ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव