पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के मद्देनजर जीवनी मंडी के आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने माल भाड़ा में 15 फीसदी वृद्धि कर दी। नई दरें बृहस्पतिवार से ही लागू कर दी गईं। इसका असर जोंस मिल में आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में संयोजक दीपक शर्मा और अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम, थर्ड पार्टी बीमा, टोल टैक्स में वृद्धि से लागत बढ़ गई है। मुनाफा तो दूर किस्त जमा करना मुश्किल पड़ रहा है।
ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स के सामने माल भाड़ा बढ़ाने को लेकर साथी ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा की गई। अंत में 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने का निश्चय किया गया। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण वृद्धि करने का फैसला करना पड़ा। अन्य ट्रांसपोर्टर्स ने भी इस पर सहमति व्यक्त की है। दीपक शर्मा ने बताया कि परचून यानी फुटकर ट्रांसपोर्टर्स के भाड़े में वृद्धि का असर वस्तुओं पर पड़ सकता है। यहां से नट बोल्ट, जनरेटर पार्ट्स, दवाएं, किराना आदि का परिवहन किया जाता है।
बैठक में नरेश वर्मा, हिमांशु कौशिक, गिरीश चौधरी, शिव सिंह चौधरी, विनोद बघेल, मोनू बघेल, गोपाल किशन बांगा, विजय कुमार, विक्की अरोरा, अजय तिवारी, बबलू, संजय यादव, हरिओम, सुरेश, पवन कुमार, रूपेश सिसौदिया, मनीष जैन, चंदन, योगेश आदि मौजूद रहे। वहीं आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी एसोसिएशन ने भी माल भाड़ा 15 फीसदी तक बढ़ाने का विचार किया है। अगले दो तीन दिन में बैठक करके फैसला कर लिया जाएगा।
| कहां से कहां तक |
पहले माल भाड़ा |
नई दरें |
| आगरा से लुधियाना |
20,000 |
23,500 |
| आगरा से कोलकाता |
80,000 |
95,000 |
| आगरा से अहमदाबाद |
30,000 |
36,000 |
| आगरा से मुंबई |
34500 |
40,000 |
| आगरा से पुणे |
40,000 |
47,000 |
| आगरा से बेंगलुरु |
67500 |
75,500 |