फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: ग्राम परिवहन योजना में जो रूट हुए तय, उनके लिए परिवहन विभाग के पास नहीं हैं बसें

Wed, 15 Apr 2026 08:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 9 ग्रामीण रूट तो तय कर दिए गए, लेकिन अभी तक बसें उपलब्ध नहीं हैं। मई में संचालन शुरू करने का दावा अधूरा दिख रहा है, क्योंकि बस खरीद और व्यवस्था अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत नौ ग्रामीण मार्गों का चयन कर लिया गया है। यह बात अलग है कि इन मार्गों के लिए बसें उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मई के पहले सप्ताह से संचालन शुरू करने का दावा फेल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है। योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीट वाली निजी बसों का संचालन किया जाएगा, जिन्हें बिना परमिट चलाने की अनुमति होगी। ये बसें अन्य जिलों में नहीं जा सकेंगी। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि चालक और परिचालक की नियुक्ति, यात्रा टिकट की व्यवस्था और किराया तय करने का अधिकार बस स्वामी को ही दिया गया है।

प्रत्येक बस स्वामी को प्रतिमाह 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा और हर बस को प्रतिदिन कम से कम दो फेरे लगाने अनिवार्य होंगे। योजना के तहत नौ लोगों ने आवेदन किया है। इन लोगों को जल्द बस खरीदने को कहा गया है।
विज्ञापन

ये मार्ग किए गए चयनित
रजौरा-शिवलालगुर्जा-छूट-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा, गोहरा-खेराराठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा, सियाइच-बलीजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा, मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-उन्देरा-बादनपुर-पूरा-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हेखान-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-बृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-धिमश्री-शमशाबाद-बड़ा गांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली अहीर-आगरा तथा लडुआपुरा-अरनौटा-खण्डेर-फतेहाबाद-पीपलचौकी-डौकी-आगरा को बस संचालन के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें