फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परशुराम चौक पर की ऐसी हरकत, खौल उठा ब्राह्मणों का खून; आंबेडकर जयंती पर पुलिस के छूटे पसीने

Wed, 15 Apr 2026 07:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आंबेडकर जयंती की बाइक रैली के दौरान परशुराम चौक पर नारेबाजी और झंडे लगाने से विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध किया, जिस पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन
परशुराम चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बाइक रैली निकाल रहे युवकों ने मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में भगवान परशुराम चौक पर चढ़कर नारेबाजी की और नीले झंडे लगा दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर युवाओं ने आवास विकास सेक्टर पांच में परशुराम चौक के पास से बाइक रैली निकाली। इस दौरान कुछ अराजकतत्व परशुराम चौक पर चप्पल पहनकर चढ़ गए। नीले झंडे लहराकर नारेबाजी करते हुए फोटो और वीडियो शूट कराए। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

परशुराम चौक पर इस तरह के कृत्य की जानकारी से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। ब्राह्मण समाज के मदन मोहन शर्मा, गोविंद पराशर, यतीश लवानिया, गौरव शर्मा आदि लोग चौक पर पहुंच गए। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी और वहीं धरने पर बैठ गए। इसी दौरान वहां से एक अन्य यात्रा निकलने लगी।
 

दोनों ओर से नारेबाजी देख पुलिस ने मामला संभाला। यात्रा को आगे बढ़वाने के साथ धरने पर बैठे लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि परशुराम चौक पर कोई मूर्ति नहीं लगी है और किसी तरह की तोड़-फोड़ नहीं हुई है। रैली के दौरान कुछ युवक चौक पर चढ़ गए थे। लोगों ने भावनाएं आहत होने की प्रतिक्रिया दी हैं। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

एसीपी के अफवाह बताने पर भड़के लोग
मामले में एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बयान दिया कि कोई घटना नहीं हुई है और अफवाह न फैलाई जाए। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। जब वह हंगामे की सूचना पर लोगों को समझाने पहुंचे तो सभी उनके बयान का विरोध शुरू कर दिया। हालांकि उनके समझाने पर सभी मान गए और प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

आज बैठक करेंगे ब्राह्मण समाज के लोग
पुलिस ने कार्रवाई के लिए ब्राह्मण समाज को 48 घंटे का समय दिया है। शहरभर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पूरे मामले में आगामी रणनीति के लिए बुधवार को दोपहर 11:00 बजे बैठक बुलाई है। इसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्षद गौरव शर्मा, मुकेश पालीवाल, नरेश दीक्षित, पार्षद सुषमा जैन, परशुराम चौक समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, सुनील पाराशर, मुकेश, सुधीर शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, सपा नेता अनिल रावत, पार्षद नितेश भारद्वाज, राधा शर्मा, मोहनी शर्मा, ममता शर्मा, ब्राह्मण नेता संजय शर्मा, पंडित कैलाश नारायण मिश्रा, पवन समाधिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें