फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर का पता नहीं, हाईवे पर बन गई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की सीमा में हाईवे पर खडे़ होने वाले लोडिंग वाहन कभी भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकते हैं। रात को सड़क पर बगैर संकेतक लाइट जलाए ट्रक व अन्य भारी वाहन खड़ा करने वाले चालकों की लापरवाही पर गश्त करने वाली पुलिस व यातायात विभाग का भी ध्यान नहीं है। हाईवे पर सटी कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक सड़क पर ट्रक व अन्य लोडिंग वाहन खडे़ कर सामान की लोडिंग व अनलोडिंग करा रहे हैं। इससे हाईवे ट्रांसपोर्ट नगर जैसा नजर आता है।
विज्ञापन

जिले की सीमा में हाईवे पर कई जगह ऐसी हैं। जहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग ने करीब आधा दर्जन क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिहिंत कर रखा है। इनमें प्रमुख रूप से राजा का ताल का ताल, मीरा चौराहा, नगला बरी, जाटवपुरी पुलिया, सिरसागंज में गुंजन चौराहा हादसों की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं।
इसके बाद भी चौराहों के इर्द-गिर्द हाईवे पर ही वाहन खडे़ करने अथवा ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालकों द्वारा सामान की लोडिंग व अनलोडिंग का सिलसिला थमा नहीं है। दिन रात हाईवे पर सुरक्षा की दृष्टि से गश्त करने वाली पुलिस की टीम व यातायात विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि चालक हाईवे ट्रक व लोडिंग वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

ये भी हैं हादसे वाले स्थान
हजरतपुर फैक्टरी के समीप, उसायनी, बैंदी चौराहा, राजा का ताल, मीरा चौराहा, नगला भाऊ चौराहा, बिल्टीगढ़ चौराहा, रुपसपुर चौराहा, सांतीपुल, नौशहरा पुल, गुंजन चौराहा, सोथरा चौराहा के साथ एक दर्जन से अधिक ऐसे स्थान है। जहां रात्रि के समय अक्सर हादसे होते है।
हाईवे पर वाहन खड़े न हो। इसके लिए यातायात पुलिस और थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है। यदि वाहन हाईवे पर खड़ा पाया जाता है तो वाहन मालिक और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरिमोहन सिंह सीओ सिटी/सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें