कुलसचिव द्वारा जल्द ही ट्रांसजेंडर सेल बनाया गया। इस सेल की समन्वयक प्रो. हेमा पाठक हैं। ये सेल ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को अनुकूल बनाने, शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के साथ ही कौशल विकास और इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डॉ. भीमराव आंंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा का माहौल ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के अनुकूल बनाया जाएगा। इनके कौशल विकास पर जोर रहेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्यीय ट्रांसजेंडर सेल गठित किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. आशु रानी ने ट्रांसजेंडर सेल का गठन किया है। समन्वयक प्रो. हेमा पाठक हैं, सदस्यों में प्रो. रनवीर सिंह, डॉ. स्वाती माथुर और पूजा सक्सेना हैं। सेल को ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
सेल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ बाहर भी गतिविधियां बढ़ाएगी। उनकी भी समस्याओं का समाधान कराने में भूमिका निभाएगी। इनके लिए कौशल विकास वाले कुछ पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 10 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनकी संख्या और भी बढ़े, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। 26 फरवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य ट्रांसजेडर कल्याण बोर्ड की मुख्य सलाहकार व सदस्य देविका एस. देवेंद्र मौजूद थीं।