फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले ट्रांसफार्मर दे सकते हैं हादसों को दावत

विज्ञापन
कासगंज की गली मनौटा का खुला ट्रांसफार्मर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सड़क के किनारों पर लगे बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे है। ट्रांसफार्मरों की केबल सड़क पर फैली हुई है। इनकी चपेट में आकर करंट से किसी की भी जान जा सकती है। बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश में खुले में रखे ट्रांसफार्मर और जमीन पर पड़ी केबल लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने की जहमत नहीं उठा रहा है। इसकी लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पीछे दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिस स्थान पर ये ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं वहां काफी संकरा मार्ग है। आसपास काफी दुकानें हैं। इस ट्रांसफार्मर में कई बार आग लग चुकी है, जिससे हादसे भी हुए हैं। अब बारिश का मौसम आने वाला है, लेकिन अभी तक विभाग ने इनके आगे जाली और बैरिकेडिंग नहीं लगाई है, जिससे खतरा हो सकता है।
यहां पर नाले के समीप ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बस्ती के रास्ते में ट्रांसफार्मर होने के कारण हर समय लोगों का आवागमन रहता है। यह ट्रांसफार्मर काफी असुरक्षित है। इसके बाक्स खुले रहते हैं। केबल टूटकर नाले में गिर जाती हैं, जिससे करंट आ जाता है। बारिश के दिनों में खतरा और भी बढ़ जाता है, लेकिन विभाग ने इसके आगे आज तक जाल नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

यहां पर दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अर्थ का तार जमीन पर पड़ा रहता है। पास में कूड़ादान भी है। पास में काफी दुकानें भी बनी हुई है। इसके साथ ही बस्ती होने के कारण लोगों का आना जाना हर समय बना रहता है। कई बार ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी है। इसके बाद भी विभाग ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें