फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद 4 सौ करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑ फ इंडिया के बाहर खाता धारकों की लगी लंबी कतार। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में समस्त सरकारी बैंक दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को खुल गए। बैंकों के खुलते ही खाता धारकों की लाइन लग गईं, समस्त बैंक शाखाओं में करीब 4 सौ करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार के अवकाश अलावा दो दिवसीय हड़ताल के बाद बुधवार को जिले की समस्त सरकारी बैंक खुल गए। बैंक खुलते ही खाता धारकों की भीड़ बैंक के अंदर लग गई और अपना अपना लेनदेन करने के लिए कतार में खड़े हो गए। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर चालान जमा करने वालों की भीड़ लगी रही।
चार दिन से बैंक बंद है। बुधवार को बैंक खुले तो चालान जमा करने के लिए चले आए। यहां पर लंबी लाइन लगी हुई है। - दाताराम, खाताधारक
-----------------
बंदूक का चालान जमा करने के लिए आए थे, एक घंटे से लाइन में लगे हैं लेकिन अभी तक चालान जमा नहीं हो पाया है। - दिनेश, खाताधारक
दो दिवसीय हड़ताल के बाद बुधवार को जिले की समस्त 140 बैंक शाखाओं में करीब 4 सौ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। बैंकों में लोगों की भीड़ अधिक रही। - वीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, केनरा बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें