आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर मंगलवार को स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। यहां से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्री भी होंगे और आगरा में उतरने वाले भी। स्टेशनों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
मंगलवार से खानपान के स्टाल भी खुल गए। यात्रियों से कहा गया है कि वे जरूरत का सामान लेकर ही चलें। इसे भी सैनिटाइज कर लें। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय खुल गए हैं। वाटर एटीएम की सुविधा भी मिलेगी।
ये ट्रेनें आगरा कैंट पर रुकेंगी
1. जबलपुर और निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलने वाली जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस।
2. हैदराबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस।
3. हबीबगंज से निजामुद्दीन तक चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस।
4. नांदेड से अमृतसर के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस।
आगरा फोर्ट पर ठहराव
1. अवध एक्सप्रेस बांद्रा से मुजफ्फरनगर के बीच का ठहराव।
2. जोधपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस।
आरोग्य सेतु अनिवार्य, थर्मल स्क्रीनिंग होगी
1. सफर करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
2. स्टेशन पर ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
3. स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
4. यात्रियों को अपने साथ कंबल व चादर लेकर जाना होगा। एसी में कंबल, तकिया, चादर नहीं मिलेगा।
5. यात्रियों को ट्रेन में खानपान का सामान नहीं मिलेगा। उन्हें पानी व खानपान का सामान लेकर जाना होगा।
सोशल डिस्टेंसिग के लिए किए इंतजाम
स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो एक जून को ही शुरू हो गया था, चूंकि लंबी दूरी की गाड़ियां हैं, इसलिए दो जून को कई गाड़ियां आगरा पहुंचेंगी। यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को सर्किल बनवाए गए हैं। ट्रेनों में भी इसका पालन होगा। -एसके श्रीवास्तव, डीसीएम आगरा मंडल