दिसंबर में लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम की स्थिति है। कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन रेल खंड पर इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी समेत इस रूट की 75 ट्रेनें निरस्त हैं। कानपुर-लखनऊ के मध्य 10 पैसेंजर ट्रेनें भी कोहरे के कारण निरस्त चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों का इस माह ट्रेनों का सफर मुश्किल भरा हो गया है।
तमिलनाडु एक्सप्रेस में 10 से 15 दिसंबर तक स्लीपर में वेटिंग 102 तक है, वहीं थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। सचखंड एक्सप्रेस (अमृतसर-नांदेड़) में 13 जनवरी तक स्लीपर में जगह नहीं है। स्लीपर में वेटिंग 100 से ज्यादा है।
सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी में भी आरक्षित सीट नहीं है। पंजाब मेल में भी वेटिंग की लंबी कतार है। मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में अगले सप्ताह तक आरक्षित सीट मिलना मुश्किल है। 10, 11, 12 दिसंबर में रिग्रेट और 13, 14, 15 दिसंबर में वेटिंग है।