फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चटकी मिली रेल पटरी, गुजरती रहीं ट्रेनें      

Wed, 30 Jan 2019 05:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
चटकी पटरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर दूसरे दिन भी जोखिम भरा सफर रहा। मारहरा-कासगंज स्टेशन के बीच रातभर चटकी पटरी से ट्रेनें गुजरती रहीं। सुबह जानकारी होने पर रेलवे में खलबली मची। दो ट्रेनों और एक मालगाड़ी को जहां के तहां घंटों स्टेशनों पर रोक दिया गया। दोपहर बाद ट्रैक दुरुस्त होने के बाद ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाई गईं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मथुरा रेल लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मी अशोक कुमार एवं राज कुमार ने सुबह आठ बजे देखा कि किलोमीटर संख्या 250 पर रेलपटरी चटकी हुई है। सूचना स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह को दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने इंजीनियरिंग विभाग के  अधिकारियों को अवगत कराया। पीडब्ल्यूआई ने तत्काल बैल्डिंग टीम को मौके पर भेजा। रेलवे ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया।

मथुरा से चलकर कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 55340 सुबह 11 बजे मारहरा जंक्शन पर रोक दी गई। इसके अलावा छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 10 बजे कासगंज जंक्शन पर खड़ा कर दिया गया। कासगंज से मथुरा जाने वाली एक मालगाड़ी को भी कासगंज में रोका गया। दोपहर 12:40 बजे रेलवे की टीम ने ट्रैक दुरुस्त कराया।
विज्ञापन


उसके बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मथुरा से आने वाली सवारी गाड़ी दो घंटे विलंब से कासगंज पहुंची। जबकि मथुरा जाने वाली छपरा एक्सप्रेस 3 घंटे तक कासगंज स्टेशन पर खड़ी रही। लेकिन इससे पहले रातभर ट्रैक पर ट्रेन और मालगाड़ी दौड़ती रहीं। 5 मालगाड़ी और दो सुपरफास्ट एवं दो सवारी गाड़ियां चटके हुए ट्रैक पर गुजर गईं। खतरे के बीच इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ी। ऐसे में रविवार रात को भी ट्रैक चटक जाने से रातभर खतरे के बीच ट्रेनें गुजरती रहीं। दो दिन तक मथुरा ट्रैक पर जोखिमभरा सफर रहा।      

गुजर गईं यह ट्रेनें      
कासगंज। रेलवे टीम ने माना कि ट्रैक रात में ही चटक गया होगा। सुबह 4:20 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 19709 कवि गुरु एक्सप्रेस, सुबह 5:10 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 19401, मथुरा से कासगंज आने वाली सवारी गाड़ी 55354, कासगंज से आगरा जाने वाली आगरा फोर्ट सवारी गाड़ी ट्रेन संख्या 55333 चटके हुए ट्रैक से गुजर गई।      
  
मथुरा ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 250 पर ट्रैक चटका था। सूचना पर रेलवे ने टीम भेजी। दो ट्रेन एक मालगाड़ी प्रभावित हुई है। दोपहर 12:40 बजे ट्रैक दुरुस्त कर लिया गया। उसके बाद ट्रेने दौड़ाई गईं।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें