फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर ट्रेनें फुल: सीटों को लेकर मारामारी, कोच में घुसने को धक्कामुक्की, दरवाजों पर लटककर हो रहा सफर

Thu, 27 Aug 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर घर जाने की होड़ में आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और सीट के लिए धक्कामुक्की तक हो रही है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग के कारण यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर ट्रेनें फुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की होड़ के चलते ट्रेनों में सीटों के लिए भारी मारामारी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर से लेकर जनरल कोच तक यात्रियों की भीड़ से ठसाठस हैं ऐसे में कन्फर्म सीट मिलना बेहद मुश्किल है। रेलवे की ओर से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने और कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे महाकौशल एक्सप्रेस आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। पहले से ही खचाखच भरे डिब्बों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। ट्रेन में कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर नजर आए। इन स्थितियों में स्लीपर कोच भी जनरल डिब्बों की तरह नजर आ रहे थे।

लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में 30 अगस्त तक कई श्रेणियों में नो रूम है। झेलम एक्सप्रेस में 28 अगस्त को सेकेंड, थर्ड एसी और स्लीपर में नो रूम है। 27 अगस्त को इनमें क्रमश: नो रूम, 26 और 39 वेटिंग है, जबकि 30 अगस्त को नो रूम, 26 और 32 वेटिंग है। दक्षिण एक्सप्रेस में 28 अगस्त को सेकेंड एसी में दो वेटिंग और थर्ड एसी व स्लीपर में नो रूम है।
विज्ञापन


30 अगस्त को क्रमश: एक, तीन और छह वेटिंग है। कर्नाटक एक्सप्रेस में 29 अगस्त को फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी और स्लीपर में क्रमश: 3, 14, 21 और 26 वेटिंग है। 30 अगस्त को यह 1, 7, 11 और 23 है। मालवा एक्सप्रेस में 28 अगस्त को सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी में क्रमश: 9, 13, 59 और 12 वेटिंग है। 30 अगस्त को छह, 14, 40 और आठ वेटिंग है।

बता दें कि आगरा से रोज करीब 300 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें पंजाब मेल, पातालकोट एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, चंबल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी और पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में वेटिंग बढ़ रही है। आगरा कैंट से करीब 48 हजार और आगरा फोर्ट से 23 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। रेलवे के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें