अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले इंटरनेट पर ट्रेन के आने का समय जरूर जांच लें। कोहरे के चलते आगरा आने और जाने वाली अधिकांश ट्रेन लेट चल रही हैं। कोहरे में शताब्दी, ताज जैसी वीआईपी ट्रेन तक रेंगकर चल रही हैं। रविवार को आगरा में तो कोहरा कम रहा, लेकिन ट्रेनें फिर भी सात घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। आगरा कैंट, फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।
शताब्दी से ताज तक हर ट्रेन लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम लेट हुईं
12137 पंजाब मेल 6.45 घंटे
12716 सचखंड एक्सप्रेस 6.05 घंटे
12279 ताज एक्सप्रेस 5.15 घंटे
16032 अंडमान एक्सप्रेस 5.53 घंटे
12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 2.33 घंटे
12001 शताब्दी एक्सप्रेस 2.15 घंटे
11057 मुंबई-अमृतसर 1.05 घंटे
19326 इंदौर-अमृतसर एक्स. 5.53
12190 महाकौशल एक्स. 1.35 घंटे
13007 तूफान एक्सप्रेस 4.37 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 1.30 घंटे
16317 हिमसागर एक्स. 1.05 घंटे
15632 गौहाटी-बाड़मेर 2.45 घंटे
12988 सियालदाह एक्सप्रेस 3.45 घंटे
14864 मरुधर एक्सप्रेस 1.50 घंटे
खिली धूप तो चहका मन
ठीक आठ दिन की कड़ाके की सर्दी के बाद रविवार को जैसे ही सुबह धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह कोहरा कम रहा, जबकि धूप भी तेज निकली। ऐसे में संडे को धूप सेंकने के लिए लोग घर के बागीचे और छत पर पहुंच गए। बच्चे पार्क में खेलते नजर आए। रविवार को पारा भी चढ़ा। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर। हालांकि दिन में पारा सामान्य से अभी भी दो डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुबह कोहरा रह सकता है, वहीं दोपहर में धूप खिली रहेगी। तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।