फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 12वीं के छात्र का चाचा से हुआ झगड़ा... तो प्रशिक्षु दरोगा ने यूं उठाया फायदा, पीड़ित ने बताई आपबीती

Mon, 19 Aug 2024 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में 12वीं के छात्र का अपने चाचा से झगड़ा हो गया। इस पर प्रशिक्षु दरोगा ने मामले का फायदा उठाया। छात्र से समझौता कराने के नाम पर 20 हजार की उगाही की। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चाचा-भतीजे के झगड़े में समझौता कराने के नाम पर प्रशिक्षु दरोगा ने भतीजे से 20 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में चाचा ने खुद ही समझौता कर लिया। रकम वापस मांगने पर दरोगा ने धमकी दी। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मामला बरहन थाना क्षेत्र के आंवलखेड़ा चौकी का है। आठ जुलाई को शिवम चौहान का उसके चाचा शिशुपाल सिंह निवासी गढ़ी रामबख्श से विवाद हो गया। चाचा ने चौकी पर तहरीर दी। जांच प्रशिक्षु दरोगा को दी गई। शिवम का आरोप है कि वह झगड़े के दौरान आगरा में था। दरोगा आठ जुलाई की रात को एक सिपाही के साथ उनके घर पहुंच गया।
 

अगले दिन चौकी पर आने को कहा। नौ जुलाई को चौकी पहुंचने पर दरोगा ने समझौते के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। 11 जुलाई की सुबह उसे चौकी में बिठा लिया। ब्याज पर पैसे लेकर 16 हजार नकद और चार हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान चौकी के सिपाही के मोबाइल पर किया। इसके बाद चाचा से समझौता हो गया, मगर दरोगा ने पैसे देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शिवम का कहना है कि वह 6000 रुपये मासिक की नौकरी करता है। मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। ऐसे में उसका पैसा वापस कराया जाए। यह वीडियो वायरल हो रहा है। शिवम कक्षा 12 का छात्र है। एसीपी पियूष कांत राय ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित से बात हुई थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें