मथुरा में पुलिस विभाग में अपने को ढाल पाने में असमर्थ रहे प्रशिक्षु दरोगा ने एसएसपी को अपना इस्तीफा भेजा है। रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे गए इस्तीफे में पुलिस विभाग में अमूल चूल परिवर्तन के सुझाव भी दिए हैं।
करीब तीन महीने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरी में एसआई बनने वाले अश्विनी कुमार फिलहाल मांट थाने में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इन तीन महीनों में प्रशिक्षु दरोगा पुलिस की कार्यप्रणाली से आजिज आ गए। आखिर में उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ने की ठान ली।