फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने कुरावली ब्लॉक इकाई का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कुरावली पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन की कुरावली ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई के पुनर्गठन जिला अध्यक्ष सुजीत चौहान, जिला महामंत्री सुनील कुमार और जिलाउपाध्यक्ष अजीत सिंह की उपस्थिति में किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बादशाह यादव ब्लॉक संरक्षक, आनंद पाल सिंह ब्लॉक संयोजक, विवेक जैन ब्लॉक अध्यक्ष, और राहुल कुमार ब्लॉक मंत्री चुने गए। अरुण शाक्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित फौजदार, धनवीर सिंह सोलंकी, अनिल सिशोदिया, प्रदीप यादव, सौरभ राठौर को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कल्पना चौहान, मोनिका भदौरिया, निधि मिश्रा और पूनम यादव को ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

सोहेल खान ब्लॉक कोषाध्यक्ष, आशीष चतुर्वेदी ब्लॉक सलाहकार, पवन कुमार ब्लॉक प्रवक्ता, हेमंत कुमार ब्लॉक संगठन मंत्री, जितेंद्र यादव ब्लॉक सह संगठन मंत्री, गोविंद यादव ब्लॉक संयुक्त मंत्री, सुदीप मिश्रा ब्लॉक सहसंयुक्त मंत्री एवं आनंद शेखर ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्ति किए गए। विकास सोलंकी को सह मीडिया प्रभारी, विकलेश कुमार ब्लॉक सचिव, ओमेंद्र कुमार सहसचिव, आशीष यादव सोशल मीडिया प्रभारी, आविद खान सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने नव नियुक्ति पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव सौरभ चतुर्वेदी, जिलाउपाध्यक्ष शंकर चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश राजपूत, बेवर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बल्गारिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुल्तानगंज जितेंद्र राजपूत, शिवओम चौहान, जैनपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें