टुंडला रेलवे स्टेशन पर अपने नाम पते नोट कराते रेलयात्री
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। बुधवार को तीसरे दिन टूंडला रेलवे स्टेशन पर चलाई गईं सभी ट्रेनें पहुंची। इस बीच स्टेशन पर पूरी सावधानी के बीच यात्रियों का आवागमन कराया गया। रेलवे प्रशासन के साथ ही तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए सैनिटाइजेशन के बाद ही स्टेशन पर आने-जाने दिया गया।
दिल्ली-हाबड़ा रेलखंड पर एक जून से प्रारंभ की गईं कोराना स्पेशल ट्रेनें अपने गंतव्य से प्रारंभ होकर पहले व दूसरे दिन कुछ ही ट्रेनें पहुंची थी। तीसरे दिन रेल प्रशासन द्वारा चलाई गईं सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्लेटफार्म तक पहुंचाया गया और नीचे लाया गया। ट्रेनों से उतरने और ट्रेनों में चढ़ने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी यात्रियों के नाम व पते नायब तहसीलदार अनीश सिंह के निर्देशन में लगाए गए कांउटर पर नोट किए गए। अभी सिर्फ आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा हो रही है।
अप व डाउन में टूंडला पहुंची ये ट्रेनें
टूंडला। बुधवार सुबह ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस, इलाहाबाद-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस आदि ट्रेनें टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंची।