फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर रेल यूनियन ने की नारेबाजी

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोक कर विरोध-प्रदर्शन करते रेलवे मैंस यूनियन के पदा? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। सरकार द्वारा ट्रेनों के निजीकरण करने का विरोध उग्र होने लगा है। शुक्रवार को सरकार द्वारा तेजस एक्सप्रेस को प्राइवेट हाथों में सौंपे जाने को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर विरोध किया। उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा रेलवे का धीरे-धीरे निजीकरण किया जा रहा है। तेजस जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन को भी प्राइवेट हाथों में सौंप दिया गया है। ट्रेनों का संचालन निजी हाथों में जाने पर शुक्रवार सुबह नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने विरोध किया। शाखा मंत्री बलराम के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी सुबह साढ़े आठ बजे करीब रेलवे स्टेशन पहुंच गए। पदाधिकारियों के हाथों में बैनर, पोस्टर आदि थे। शताब्दी एक्सप्रेस के पहुंचते ही मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रेन के सामने आकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
यूनियन नेता बलराम ने कहा कि भारत सरकार रेलवे का निजीकरण कर रही है। ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है। ऐसे में भविष्य में रेलवे में नौकरियां समाप्त हो जाएंगी। इसका यूनियन विरोध करती है और करती रहेगी। विनोद यादव, राकेश कुमार, देवेन्द्र दीक्षित, कैलाशचंद्र, दीपक शर्मा, कृष्णा मीना, मीना देवी, आशा देवी, शीतल कुमारी, धीरी सिंह, संतोष कुमार, छोटे लाल, पंकज मंडल, सोनू कुमार, गुरुदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें