फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कानपुर से दुरई के बीच चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 27 अक्तूबर से चलेगी। कानपुर से दुरई राजस्थान के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन में 21 डिब्बे हैं। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे कानपुर से टूंडला, आगरा वांया अजमेर होते हुए दुरई तक एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने जा रहा है। इस अतिरिक्त ट्रेन के चलने से राजस्थान जाने-आने वाले रेल यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 04157/04158 को कानपुर से 27 अक्टूबर को चलेगी।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन कानपुर, झींझक, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर होते हुए दुरई तक जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के पांच कोच, स्लीपर श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी पांच व एसएलआर के दो डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे हैं। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रविवार को शाम साढे़ सात बजे चलेगी जो रात 11.30 बजे टूंडला और दूसरे दिन सुबह आठ बजे दुरई पहुंचेगी। इसी दिन रात 11.50 बजे चलकर सायं 6.58 बजे टूंडला व रात 10.40 बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक रविवार को तथा दुरई से सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से एक दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें