फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मिट्टी व स्लीपर धंसे, रोकीं ट्रेनें

विज्ञापन
टूंडला-कानपुर रेलखंड पर कौरारा में धंसे स्लीपरों को सही करते रेलकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बारिश के बीच मंगलवार दोपहर कौरारा स्टेशन के निकट अंडरपास में पानी भरने से मिट्टी धंस गई। इसके चलते रेल ट्रैक के स्लीपर भी बैठने लगे। समय रहते देख लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच ट्रेनों को कॉशन लगाकर धीमी गति से चलाया गया। इससे कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

कानपुर रेलखंड के कौरारा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 47बी के पास अंडपास में मंगलवार दोपहर लगातार हो रही बारिश से पानी भर गया। इसके अंडरपास के बगल से मिट्टी धंसने लगी। इससे धीरे-धीरे रेल लाइन के स्लीपर भी बैठने लगे। करीब दो बजे रेल ट्रैक चेक कर रहे कर्मचारी ने जब यह देखा तो उसने तत्काल एएसएम के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी।
नियंत्रण कक्ष ने हादसे की आशंका के चलते अप व डाउन की ट्रेनों को पिछले सिग्नलों पर रोक दिया। साथ ही शिकोहाबाद से संबंधित विभाग को भेजा गया। टीम ने मिट्टी के भराव शुरूकराया। साथ ही धंसे स्लीपर भी ठीक कराया। रेल ट्रैक सही होने पर करीब आधा घंटे बाद डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। करीब 20 मिनट बाद अप लाइन की ट्रेनों को चलाया गया।
विज्ञापन

अंडरपास के ऊपर से ट्रेनों को मात्र 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजारा गया। बारिश का पानी ट्रैक पर भरने से मशीन से निकाला गया। इस दौरान महाबोधि एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, कानपुर-आगरा पैसेंजर आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।
ट्रेन से टकराई बाइक, इंजन फेल, रेलमार्ग एक घंटे बाधित
कानपुर रेलखंड के इटावा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से बाइक टकरा गई। इससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया और अप रेलमार्ग बाधित हो गया।
मंगलवार शाम 3.45 बजे हटिया से आनंद बिहार टर्मिनल जा रही झारखंड एक्सप्रेस इटावा रेलवे स्टेशन से निकली तभी एक बाइक सवार ने रेल फाटक पार करने की कोशिश की।
वह बीच ट्रैक पर पहुंचा तभी तेज गति से ट्रेन को आता देख वह घबरा गया और बाइक को रेलट्रैक पर ही छोड़ भाग गया। तभी ट्रेन के इंजन से बाइक टकरा गयी। इंजन से टकराकर तेज धमाके के बाइक के परखच्चे उड़ गए। रेल इंजन का प्रेशर पाइप फट जाने से इंजन ने काम करना बंद कर दिया। रेल चालक ने ट्रेन रोकते टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी।
करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन काटकर ट्रेन में लगाया, तब कहीं पौने पांच बजे ट्रेन को चलाया जा सका। इस दौरान तूफान एक्सप्रेस, नंदन-कानन एक्सप्रेस, कालका मेल, नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें