फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लंबी फेहरिस्त लेकिन ताजनगरी में रुकेंगी केवल ये सात गाड़ियां, बुकिंग शुरू

Tue, 26 May 2020 12:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दिल्ली, जयपुर, अजमेर रूट पर और ट्रेनें संचालित करने की मांग
 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जून से चलने वाली ट्रेनों में अप व डाउन में केवल सात यात्री ट्रेनों का ही ठहराव आगरा के स्टेशनों पर किया जाएगा। इन ट्रेनों में काउंटर से बुकिंग कराने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। काउंटरों से सोमवार को 85 टिकट बुक करवाए गए।
विज्ञापन


एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में आगरा से भोपाल रूट पर हबीबगंज-निजामुद्दीन, जबलपुर-निजामुद्दीन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन, निजामुद्दीन कोटा एक्सप्रेस का ठहराव मथुरा, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली, वास्कोडिगामा निजामुद्दीन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। वास्कोडिगामा मथुरा में भी रुकेगी। 

इसी तरह राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, अछनेरा और टूंडला में रुकेगी। नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली का ठहराव आगरा कैंट पर होगा। इसके अलावा 15 स्पेशल ट्रेनों में चेन्नई राजधानी का संचालन भी किया जा रहा है, जिसका ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि मुंबई, झांसी रूट की कुछ और गाड़ियों का संचालन शुरू होना चाहिए। जयपुर अजमेर के लिए भी गाड़ियां चलनी चाहिए। 

उधर, इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वाले बुकिंग खिड़कियों पर पहुंच रहे हैं। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशनों पर रिजर्वेशन कराने लोग पहुंच रहे हैं। तीनों स्टेशनों पर 85 यात्रियों ने टिकट बुक करवाए। 

जिन यात्रियों ने लाकडाउन से पहले या इस दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाए हैं, उन्हें अब बुकिंग खिड़कियों से रिफंड देना शुरू कर दिया गया है। डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखकर लोग रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें