एक जून से चलने वाली ट्रेनों में अप व डाउन में केवल सात यात्री ट्रेनों का ही ठहराव आगरा के स्टेशनों पर किया जाएगा। इन ट्रेनों में काउंटर से बुकिंग कराने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। काउंटरों से सोमवार को 85 टिकट बुक करवाए गए।
एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में आगरा से भोपाल रूट पर हबीबगंज-निजामुद्दीन, जबलपुर-निजामुद्दीन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन, निजामुद्दीन कोटा एक्सप्रेस का ठहराव मथुरा, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली, वास्कोडिगामा निजामुद्दीन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। वास्कोडिगामा मथुरा में भी रुकेगी।
इसी तरह राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, अछनेरा और टूंडला में रुकेगी। नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली का ठहराव आगरा कैंट पर होगा। इसके अलावा 15 स्पेशल ट्रेनों में चेन्नई राजधानी का संचालन भी किया जा रहा है, जिसका ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है।