फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ट्रेन के किराये में राहत चाहिए तो 21 नवंबर के बाद कराएं आरक्षण

Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना काल के बाद बढ़ा रेल का किराया अब कम होने वाला है। इसके लिए रेलवे ने गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि सभी ट्रेनों के किराये में राहत 21 नवंबर के बाद ही मिल सकेगी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा खत्म करने की घोषणा के दो दिन बाद भी यात्रियों को किराये में राहत नहीं मिल सकी है। ट्रेनों के नंबर बदलने का काम चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को अगर किराये में राहत चाहिए तो वह 21 नवंबर के बाद ही रिजर्वेशन करवाएं। 22 नवंबर से सभी ट्रेनें पुराने नंबरों पर दौड़ने लगेंगी। 

विज्ञापन


रेलवे में कोविड काल से पहले के किराये और ट्रेनों के नंबर बदलने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए ट्रेनों के पुराने नंबर और सामान्य किराया रेलवे अपने सिस्टम में फीड किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रोजाना रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) बंद रहेगा। 

आगरा मंडल से गुजरती हैं 150 जोड़ी ट्रेनें 
आगरा रेल मंडल से रोजाना 150 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। रेलवे के नए सर्कुलर के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में भी आरक्षण जारी रहेगा। हालांकि किराये की दर सामान्य हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट बुक कराने वाले यात्री पुरानी दर के किराये के लिए पूछताछ कर रहे हैं, जबकि सभी ट्रेनों में यह सुविधा मिलने में अभी 21 नवंबर तक का समय लगेगा। इसके बाद ही ट्रेन के किराये में राहत मिल सकेगी।

इस संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनों में बदलाव हो चुका है। बाकी में तीन से चार दिन का समय लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें