फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटी उड़ीसा संपर्क क्रांति, तीन बार खुली कपलिंग

विज्ञापन
टूंडला में ट्रेन की बार-बार खुल रही कपलिंग की जानकारी लेते डीटीएम समर्थ गुप्ता - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। शुक्रवार को पटरियों पर दौड़ रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कपलिंग खुलने से दो बार ट्रेनपार्ट (दो हिस्सों में बंटना) हो गई। सुपरफास्ट ट्रेन के ट्रेनपार्ट होने से काफी समय तक बीच रेलट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन के दो बार दो हिस्सों में बंटने पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं ट्रेन के बार-बार खड़े रहने से यात्री परेशान हो गए। ट्रेन को टूंडला रोकते हुए उसे सही कराने का प्रयास किया, किंतु कपलिंग सही नहीं हुई। ऐसे में यात्रियों ने हंगामा कर दिया। खराब कपलिंग वाले पेंट्रीकार कोच को ट्रेन के पीछे लगाया। तब करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से चलकर भुवनेश्वर जा रही 12819 उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। जब यह ट्रेन साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी पैंट्रीकार कोच की कपलिंग खुल जाने से दो हिस्सों में बंट गई। करीब एक घंटे बाद कपलिंग को सही कर ट्रेन को चला दिया गया। सुबह 11 बजे करीब ट्रेन हाथरस रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची तो एक बार फिर से पैंट्रीकार कोच से ही कपलिंग खुलने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। यहां पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों उसे अस्थायी रूप से सही कर चला दिया।
ट्रेन के कपलिंग खुलने से दो बार ट्रेनपार्ट होने पर परेशान यात्रियों ने रेलवे बोर्ड व प्रधानमंत्री को ट्विट कर दिया। ट्रेन टूंडला पर रोकने के आदेश दिए गये। दोपहर 12:15 बजे करीब ट्रेन के टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचने पर टीम ने कपलिंग को सही करने का प्रयास किया। ट्रेन के काफी समय तक खड़े रहने से यात्रियों का गुस्सा भड़क गया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे डीटीएम समर्थ गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने यात्रियों को समझाते हुए शांत कराया तथा कपलिंग खुलने वाले कोच को ट्रेन के पीछे लगवाने के निर्देश दिए तब जाकर यात्री शांत हुए। दोपहर 2.43 बजे करीब कोच को पीछे लगने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

रेलयात्रियों के ट्विट पर मची खलबली
सुपरफास्ट ट्रेन के एक नहीं दो बार ट्रेनपार्ट होने पर परेशान यात्रियों ने न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि यात्रियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्विट कर घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड को भी ट्विट कर परेशानी से अवगत कराया। रेल मंत्रालय से मैसेज आते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई।
ट्रेन की दो बार साहिबाबाद व हाथरस में कपलिंग खुली। इसके चलते ट्रेन को टूंडला रुकवाते हुए पेंट्रीकार कोच की खुल रही कपलिंग को चेक कराया तो खराब था। पेंट्रीकार कोच को ट्रेन के पीछे लगवाते हुए ट्रेन को चलवाया है। भुवनेश्वर के मैंटीनेंस डिर्पामेंट को खबर कर दी गई है। वे इस मामले में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें