कासगंज। सीआरएस कासगंज-बरेली ट्रैक का निरीक्षण करने मंगलवार को पहुंचेंगे। इसके लिए सोमवार सुबह से ही रेल विकास निगम लिमिटेड और रेलवे संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे रहे। इस ट्रैक पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी की जा रही है।
कासगंज-बरेली रेल ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा होने के बाद यहां इलैक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्य संरक्षा आयुक्त लतीफ खान मंगलवार को सुबह बरेली से निरीक्षण करेंगे। रेल विकास निगम लिमिटेड के सीपीएम और जीएम सहित सभी अफसरों ने पहले ही बरेली पहुंचकर डेरा जमा दिया है।
सोमवार सुबह आरवीएनएल के अधिकारियों ने बरेली और कासगंज स्टेशन के बीच ट्रैक की मजबूती परखी तकनीकि व्यवस्थाएं देखीं। तैयारी की गई है कि सीआरएस स्पेशल ट्रेन 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से चलाने की तैयारी है।
होगा गाइडलाइन का पालन
सीआरएस निरीक्षण में वैसे तो रेलवे के सभी विभागों के अधिक से अधिक कर्मचारी रहते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के खौफ के कारण गाइडलाइन का पालन करते हुए रेलवे कर्मचारियों की संख्या सीमित रखेगा। सभी विभागों सिर्फ चुनिंदा अफसर ही निरीक्षण में शामिल होंगे।
- सीआरएस के निरीक्षण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीआरएस बरेली से निरीक्षण करते हुए शाम पांच बजे कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।