फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से ट्रेनों की बुकिंग शुरू, लोगों में ट्रेन चलने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन के बाद से बंद यातायात संसाधन के बीच 15 अप्रैल से सवारी ट्रेनों के पटरी पर दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है। कई ट्रेनों में वेटिंग भी दिख रही है। ऐसे में उन यात्रियों को उम्मीद जग रही है, जो फंसे हैं या उनको अपने रिश्तेदारों के यहां किसी वैवाहिक कार्य या अन्य जरूरी काम से जाना है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों को अपने रिश्तेदारों व परिचतों की शादी में हिस्सा लेने जाना है। लॉकडाउन में उन लोगों की समस्या भी बढ़ गई है, जो इधर उधर फंसे हैं। इन सभी को यातायात संसाधन चालू होने का इंतजार है। अब आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू होने से ऐसे लोगों की उम्मीद बढ़ गई है। कासगंज से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेनों में वेटिंग भी शुरू हो गई है।
हमसफर एक्सप्रेस (19669) में 16 अप्रैल को 22, 23 अप्रैल को 06 व 30 अप्रैल को 21 वेटिंग है। गोरखपुर एक्सप्रेस में (19409) 17 अप्रैल को 66, 18 अप्रैल को 35 एवं 24 अप्रैल को 91 वेटिंग है। जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (19409) में 18 अप्रैल को 15 वेटिंग है। लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में 18 अप्रैल को 186, 20 अप्रैल को 187, 22 अप्रैल को 189 सीटें खाली है। आगरा-रामनगर एक्सप्रेस में भी 15, 18, 20 अप्रैल तक करीब 250 सीटें बृहस्पतिवार दोपहर तक खाली रहीं।
विज्ञापन

भाई जयपुर में फंसा हुआ है, उसको कासगंज बुलाना है। ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने से उसके घर पहुंचने की उम्मीद जगी है। मैनें 16 अप्रैल को जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में टिकट बुक कराई है। अगर ट्रेनों का आवागमन शुरू होगा तो वह घर पहुंच सकेगा।, अमित सक्सेना
कासगंज से होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन में अभी से वेटिंग शुरू हो गई है। दोस्त के यहां गया हुआ था एक माह से नोएडा फंसा हूं। अब टिकट बुकिंग शुरू होने से घर पहुंचने की उम्मीद जगी है- राहुल सिंह
रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नही दिया गया है। ट्रेन चलाने का निर्णय भी रेलवे बोर्ड ही लेगा ऐसे में इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। ट्रेनों में एडवांस बुकिंग भी होती है। इसलिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही होगी- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेलमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें