कासगंज। कासगंज-बरेली के बीच डेमू में सुहाने सफर को लेकर उम्मीद लगाए बैठे यात्री काफी उत्साहित हैं, लेकिन रेलवे की अनदेखी यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। चेन्नई से डेमू रैक तो इज्जतनगर रेल मंडल को मिल गया है। इसका संचालन कासगंज-बरेली के बीच प्रस्तावित है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अभी तक समय सारिणी नहीं दी है। जिससे डेमू के चक्के थमे हुए हैं।
पिछले महीने रेलवे बोर्ड ने एक डेमू रैक मंडल मुख्यालय को दी। जिसका संचालन कासगंज-बरेली ट्रैक पर प्रस्तावित किया गया है। ऑपरेटरिंग विभाग ट्रेन संचालन की तैयारी कर चुका है। चेन्नई की इंट्रीग्रल कोच फैक्टरी से मिले इस डेमू रैक को इज्जतनगर मंडल मुख्यालय के केरिज में खड़ा किया गया है। रेलवे को इंतजार है कि अब रेलवे बोर्ड समय सारिणी दे उसके बाद डूम ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सके, लेकिन समय सारिणी न मिलने से यात्रियों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रहीं। डेमू रैक फर्राटा नहीं भर पा रहा है। कासगंज के यात्री सुहाने सफर के इंतजार में अभी से उत्साहित हैं।