फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, एक दर्जन ट्रेनों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। लगातार पड़ने वाले कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दी है। इसके चलते रेल प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन किया बंद
रेल प्रशासन ने 05483 अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, 01 फरवरी से 28 फरवरी तक, डाउन में यह ट्रेन 03 फरवरी से 02 मार्च तक, 02988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 01 फरवरी से 28 फरवरी तक, डाउन में 02 फरवरी से 01 मार्च तक, 03413 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार डाउन में बुधवार, शनिवार, सोमवार को निरस्त रहेगी। 02549 कामाख्या-आनन्द-विहार एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार, रविवार, डाउन में शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को निरस्त रहेगी, 02367 भागलपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस मंगलवार व बृहस्पतिवार, डाउन में बुधवार व शुक्रवार को निरस्त रहेंगी।
02393 राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस बुधवार, डाउन में यह ट्रेन बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। जय नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार व डाउन में शुक्रवार को निरस्त रहेगी। गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस सोमवार, शुक्रवार, रविवार व डाउन में मंगलवार, शनिवार व सोमवार को ट्रेन निरस्त रहेगी। 02226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस बुधवार, शनिवार व डाउन में बृहस्पतिवार, रविवार को ट्रेन निरस्त रहेगी। अन्य दिनों में ट्रेनें अपने निर्धारित समय से संचालित होंगी।
विज्ञापन

- लगातार घना कोहरा पड़ने पर ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेनों की समयबद्धता न होने पर कई ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए बंद किया गया है। इसके साथ ही कई के फेरे कम कर दिए गए हैं। - अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें