कासगंज के पटियाली में एसडीएम के समर्थन में डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपते व्याप?
- फोटो : KASGANJ
पटियाली(कासगंज)। उपजिलाधिकारी शिवकुमार सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच अब एसडीएम के समर्थन में लोग सामने आने लगे हैं। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारियों ने एकजुट होकर अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय के नेतृत्व में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। व्यापारी रविवार को जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। व्यापारियों ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को गलत बताया। एसडीएम के समर्थन में व्यापारियों ने नारेबाजी की। तहसील में नायब तहसीलदार अरविंद गौतम को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें एसडीएम का स्थानांतरण न करने की मांग की गई। अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि जिलाधिकारी से न्यायसंगत हल निकालने की बात कही। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. अमित मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, तरूण कुमार गुप्ता, तपन गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिव नरायन, विजय प्रताप, विनय यादव, रमन कुमार, रामविलास, आबिद अंसारी, पवन कुमार, अशोक, जितेंद्र कुमार, राजू श्रीवास्तव सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।