आगरा कैंट से 11 से 30 सितंबर तक चलेगी खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस
झांसी में वाशिंग एप्रेन मरम्मत के कारण 12 से अधिक ट्रेनें की निरस्त
- रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन समेत कई के 18 ट्रिप कैंसिल किए
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वॉशिंग एप्रेन की मरम्मत के कारण 12 से अधिक ट्रेन निरस्त कर दी हैं। खजुराहो -उदयपुर -खजुराहो एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन से 11 से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी। आगरा कैंट से खजुराहो तक ट्रेन निरस्त रहेगी।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि उदयपुर - खजुराहो एक्सप्रेस आगरा कैंट से 11 से 28 सितंबर और खजुराहो - उदयपुर एक्सप्रेस 13 से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी।
इसके अलावा झांसी स्टेशन के वाशिंग एप्रेन की मरम्मत के कारण जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12, 19, 26 सितंबर को, जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। रानी कमलापति-निजामद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर को और हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर को निरस्त रहेगी। कालका-शिरडी एक्सप्रेस 14, 17, 21, 24, 28 सितंबर को और शिरडी-कालका एक्सप्रेस 16, 19, 23, 27, 30 सितंबर को नहीं चलेगी। जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 स 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 11 स 29 सितंबर तक और छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस 12 से 30 सितंबर तक बंद रहेगी। कोरबा-अमृत्तसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और अमृत्तसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 13 से 30 सितंबर तक निरस्त रहेगी।