फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर शनाख्त करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस 15038 दोपहर 12 बजे कासगंज जंक्शन से रवाना हुई। गंजडुंडवारा में हजजिन सादिका बेगम स्कूल के पास लगभग 11 वर्ष का एक बालक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लिया और शनाख्त के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी ने बताया कि बालक लाल टीशर्ट एवं नीला जींस पहने हुए है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में कंट्रोल के जरिए सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें