फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज विद्युत करंट, अशोक नगर में भगदड़, पांच झुलसे

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती करंट से झुलसे अशोक नगर के लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत विभाग के जर्जर संसाधनों से बड़ा हादसा होने से बच गया। 11000 हाई वोल्टेज का विद्युत तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर जाने से तेज आवाज के साथ फाल्ट हुआ। घरों में उपकरण फुंक गए। दीवारों में करंट दौड़ गया। करंट से पांच लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 9 बजे अशोक नगर में लोग घरों में थे। इसी बीच तमाम लोगों के घरों से तेज अवाज आई, विद्युत उपकरणों में धुआं निकल गया और उपकरण फुंक गए। घरों के दीवारों में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते अशोक नगर में भगदड़ मच गई। लोग घरों से बाहर की ओर भागे। पूरे मोहल्ले में आफरा तफरी का माहौल था। लोगों ने घर से निकलकर देखा कि एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया था। जिससे हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ गया था। विद्युत करंट दौड़ जाने से अशोक नगर में पांच लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अशोकनगर क्षेत्र के लोग सहम गए। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गुल हो गई।
यह झुलसे विद्युत करेंट से
कासगंज। हाईवोल्टेज तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर जाने के बाद घरों में करंट दौड़ा जिसमें सिमरन पुत्र राजा, परवीन पत्नी इनकार, नकुल पुत्र सुशील, सुषमा पुत्री सुशील, सुरेश पुत्र कप्तान सिंह झुलस गए।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति गुल, बढ़ी परेशानी
कासगंज। घटना के बाद अशोकनगर के पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। लोग गर्मी से अकुला उठे। इसके अलावा अशोक नगर फीडर से इंडस्ट्रीज क्षेत्र को विद्युत आपर्ति दी जाती है। दिन भर इंडस्ट्रीज क्षेत्र की आपूर्ति भी गुल रही।
हाईवोल्टेज से बोहरान गली में भी हुआ नुकसान
कासगंज। हाईवोल्टेज करंट से गली बोहरान में भी कुछ घरों में नुकसान हो गया। हरिओम माहेश्वरी के घर में विद्युत उपकरण फुंक गए। जिससे काफी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

वर्जन
हाईवोल्टेज लाइन के तार टूटने से यह घटना हुई। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की टीम आपूर्ति सुचारू में जुटी है।
- सुरेशचंद्र, अधिशाषी अभियंता, विद्युत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें