फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: राजस्थान में ट्रेन हादसा, साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां बेपटरी; ये ट्रेनें हुई निरस्त

Mon, 18 Mar 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजस्थान के अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात एक बजे के करीब साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। 
विज्ञापन
Train Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अजमेर स्टेशन के पास साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर यात्रियों के परिजन घबरा गए। रेलवे के हेल्पलाइन नंबरों और परिजन को फोन कर हाल जाना। सकुशल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस रविवार की रात 1:04 बजे अजमेर स्टेशन के पास हादसे का शिकार हुई। हालांकि दुर्घटना में 3 यात्रियों को मामूली चोट लगी। रेलवे ने अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसकी बुकिंग करा चुके यात्रियों को दिक्कत हुई। देर रात ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर इसमें यात्रा करने वालों के परिजन फोन पर बात कर हाल जाना।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 2:05 बजे आई। यहां यात्रियों के परिजन पहुंच गए और उनको सकुशल पाकर राहत की सांस ली। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। साबरमती-आगरा कैंट के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ट्रेन को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें