फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर के चेस में घुसा ट्रेलर, दो घंटे तक फंसे रहे चालक-परिचालक

Mon, 26 Dec 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हादसे के बाद ट्रेलर के चालक और परिचालक बुरी तरह फंस गए। सूचना पर थाना किरावली की पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
केंटर में फंसे चालक और परिचालक के निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के नगला कुर्रा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे जेसीबी से लदे ट्रेलर के चेस में पीछे से एक ट्रेलर घुस गया। हादसे के बाद ट्रेलर के चालक और परिचालक बुरी तरह फंस गए। सूचना पर थाना किरावली की पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

यहां का है मामला  

थाना किरावली क्षेत्र के आगरा जयपुर हाईवे पर नगला कुर्रा मोड़ के सामने सोमवार सुबह आठ बजे जेसीबी से लदे एक ट्रेलर के चेस में पीछे से आए ट्रेलर संख्या आरजे 29 जीबी 0028 घुस गया। हादसे के बाद चालक-परिचालक बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना पर थाना किरावली के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने  हाइड्रा की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगरा जयपुर हाईवे पर  किरावली की नहर के पास एक ट्रक में एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। एम्बुलेंस के पीछे आ रही कार एम्बुलेंस में टकरा गई. जिसमें करीब तीन लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें