फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब; दिए ये निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 09:14 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिल्ली में चलती बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
बबीता चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इस घटना को अत्यंत गंभीर, संवेदनशील और चिंताजनक करार दिया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की सुरक्षा, गरिमा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 



उसे नियमानुसार आवश्यक सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, दर्ज एफआईआर, विवेचना की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत आख्या फैक्स या ई-मेल के माध्यम से आयोग को अविलंब भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें