फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरने से बचा ट्रेलर

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर खाई में गिरा, टूटी झाली
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की भोर चालक को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की जाली और एमबीसी तोड़ता हुआ खाई में जाकर तिरछा हो गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसा सुबह 5:20 बजे हुआ। बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी देशराज यादव ट्रेलर में सीमेंट-कंक्रीट की चादरें लादकर कठपुतली, राजस्थान से काठमांडू, नेपाल जा रहा था। मंगलवार भोर में फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 18.400 पर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की करीब 50 मीटर एमबीसी और जाली को तोड़ता हुआ नीचे खाई में जाकर तिरछा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया चालक सुरक्षित है। क्रेन की सहायता से ट्रेलर को खाई से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें