फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेलर चालक का दुस्साहस... टक्कर के बाद लोडर को तीन किमी. घसीटा

विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त लोडर। घायल ऑटो चालक। 
विज्ञापन
फतेहाबाद(आगरा)। फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप लोडर, एंबुलेंस और ऑटो में टक्कर मार दी। वह लोडर को तीन किलोमीटर तक घसीटता रहा। डिवाइडर से टकराने के बाद अलग हुआ। इसके बाद चालक एक्सप्रेसवे का बूम बैरियर तोड़ते हुए ट्रेलर को लखनऊ की तरफ लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा करीब शाम 7 बजे हुआ। हारकापुरा निवासी जितेंद्र पिकअप लोडर में टंकी रखकर दूध सप्लाई करते हैं। वह दूध लेने के लिए गांव जा रहे थे। किसी काम से लोडर को फिरोजाबाद चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा किया। वह लोडर से उतरकर सामान लेने लगे। तभी पीछे से तेज गति में ट्रेलर आया, उसने लोडर में टक्कर मारी। ट्रेलर में आगे की तरफ साइड से लोडर फंस गया। टक्कर के बाद चालक ने ट्रेलर को रोका नहीं।
वह लोडर को घसीटते हुए जाने लगा। 300 मीटर आगे एसएस हॉस्पिटल के बाहर सड़क किनारे खाली एंबुलेंस में ट्रेलर ने टक्कर मारी। इसके एक किलोमीटर आगे पूटपुरा गांव के पास ऑटो को चपेट में ले लिया। ऑटो पलट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वह घायल हो गए। करीब 1700 मीटर आगे नगला लोहिया के पास ट्रेलर से लोडर निकला और डिवाइडर से टकराकर रुका। इसके बाद ट्रेलर को चालक लखनऊ एक्सप्रेसवे के 27 किलोमीटर से लेकर भाग गया। पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेलर की टक्कर से कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि ऑटो सवार चालक सहित तीन लोग घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


-। यह हुए घायल
हादसे में छारबाग, एके टॉकीज थाना लाइनपार, फिरोजाबाद निवासी ऑटो चालक रामलक्षिन, सवारी एहसान और साहिल निवासी नूर नगर, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

निकलती रहीं चिंगारियां
ट्रेलर में फंसी लोडर से सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं। गनीमत रही इस दौरान आग नहीं लगी वरना हादसा और बड़ा हो जाता। कई वाहन और ग्रामीण बाल-बाल बचे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कुछ लोगों ने बाइक और कार से पीछा भी किया लेकिन ट्रेलर को नहीं रोक सके।

वर्जन
एक ट्रेलर दूध की लोडर को घसीटते हुए ले गया। ट्रेलर ने एंबुलेंस और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर का नंबर मिल गया है, उसकी तलाश की जा रही है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त लोडर। घायल ऑटो चालक। 

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त लोडर। घायल ऑटो चालक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें