आगरा के शमसाबाद रोड पर दिगनेर पुल के समीप सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशन सिंह (42) की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक भी घायल है। सूचना पर पहुंचे परिजन ने एकता थाने की पुलिस को शव हटाने से रोक दिया, इससे जाम लग गया। आधे घंटे बाद परिजन को समझाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज सकी।
विज्ञापन
किशन सिंह गांव नौफरी निवासी थे। परिवार में पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी है। वह जूता कारीगर थे। चचेरे भाई दीवान सिंह ने बताया कि किशन अपने दोस्त को छोड़ने शमसाबाद की ओर गए थे। लौटते समय पीछे से आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।