फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ माह की गर्भवती ने दे दी जान, फंदे पर लटकी मिली लाश; पति से इसलिए नाराज हो गई थी वो

Wed, 25 Mar 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक गर्भवती महिला ने मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घायल रिश्तेदार को महिला का पति दिखाने नहीं ले गया, जिससे वह नाराज हो गई। परिजनों के घर से बाहर जाते ही फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद से पति व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के तुलसी का चबूतरा निवासी मनीष प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 14 महीने पहले मीरा से शादी हुई थी। इस समय वह 8 महीने की गर्भवती थी। उसके मायके में एक रिश्तेदार हादसे में घायल हो गया था। वह उसे देखने की जिद कर रही थी। परिजन ने गर्भवती होने की वजह से जाने के लिए मना कर दिया।

इस बात से वह नाराज हो गई। शाम 6 बजे कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें