फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट आने बाद छात्रा  की मौत, आत्महत्या की चर्चा; पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

Mon, 04 May 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के कुछ ही घंटों बाद आगरा में एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन शव लेकर बिहार चले गए, जबकि पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आईसीएसई (10वीं) का परीक्षाफल आने के कुछ घंटे बाद ही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कम नंबर आने पर छात्रा के आत्महत्या करने की चर्चा है। हालांकि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के बाद परिजन शव लेकर पैतृक निवास बिहार चले गए।
विज्ञापन

रकाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के पिता रेलवे में हैं। वह क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। पिता ने उसे एक नामी कोचिंग में भी एडमिशन दिला रखा था। नाम नहीं बताने की शर्त पर छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्रों और पिता के साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने दावा किया कि छात्रा लंबे समय से तनाव में थी। परिजन चाहते थे कि बेटी अधिक नंबर लाए।
विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। चर्चा है कि परीक्षाफल घोषित होने के 3 घंटे बाद छात्रा की मौत हो गई। परिजन ने पड़ोसियों को बेटी की तबीयत खराब होने से मौत की जानकारी दी और शव लेकर बिहार चले गए। छात्रा के सुसाइड नोट छोड़ने की भी चर्चा रही हालांकि किसी भी रूप में यह सार्वजनिक नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें