फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी : नेपाली लड़कियों की तस्करी

Sat, 14 Mar 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस्मफरोशी के धंधे के लिए नेपाली लड़कियों की तस्करी की जा रही है। इनको कोठे में कदम रखने के बाद कैद कर लिया जाता है। विरोध करने पर यातनाएं तक देते हैं। कोठों से मुक्त कराई लड़कियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उन्हें नारी संरक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के दो थाना क्षेत्रों की सीमा में आने वाले रेड लाइट एरिया में नेपाल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की लड़कियों से जबरन जिस्फरोशी कराई जाने की सूचना पर सामाजिक संगठन रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम ने गुरुवार को पुलिस की मदद से कोठों पर छापेमारी की थी। चोर कमरे में (छिपने के लिए बनाई गई गुप्त जगह) लड़कियों को छिपाया गया था। पुलिस ने 11 लड़कियां मुक्त कराईं थीं। तीन संचालिका और एक दलाल पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि नेपाल की लड़कियों को दलाल अच्छी नौकरी और शादी कराने का झांसा देकर भारत लाते हैं। पहले दिल्ली, फिर आगरा लाकर एक लाख रुपये तक में उन्हें कोठे पर बेच जाते है। अब संस्था के लोग लड़कियों की काउंसलिंग करेंगे। शुक्रवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया।   
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें