फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम- सिढ़पुरा में फंसी रही एंबूलेंस, बढ़ी रहीं तीमारदारों की धड़कनें

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा में जाम में फंसी एंबूलेंस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। डग्गेमारों की मनमानी कस्बे की सड़कों पर चरम पर है। इस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को जाम में फंसी एंबुलेंस काफी देर तक हूटर बजाती रही। इस कारण उसमें घायल व उसके तीमारदारों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के कासगंज रोड, पटियाली-धुमरी-एटा चौराहे पर प्रतिदिन घंटों जाम रहता है। सिढ़पुरा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम रजमऊ पर है और वहां जाने के लिए चौराहे से जाना पड़ता है। सोमवार को धुमरी रोड पर बाइक से गिरकर धुमरी क्षेत्र का बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस 108 स्वास्थ्य सेवा घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजमऊ जा रही थी, लेकिन चौराहे पर जाम लग जाने से यह एंबुलेंस जाम में फंस गई। काफी देर तक एंबुलेंस चालक हूटर बजाता रहा लेकिन डग्गेमार वाहन चालकों ने मनमानी दिखाते हुए सड़क पर खड़े वाहन नहीं हटाए। पुलिस की सहायता से करीब 25 मिनट बाद एंबुलेंस जाम से निकल सकी।
नगरपंचायत का सहयोग जरूरी
- जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी और एंबुलेंस जाम से निकलवाई गई। नगरपंचायत का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जाम लगता है। डग्गेमारों को हिदायत दी है कि सड़कों पर वाहन न खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें