फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, 19 मार्च को ये मार्ग रहेंगे बंद; इन वाहनों की रहेगी नो एंट्री

Tue, 17 Mar 2026 11:34 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा और वृंदावन में 19 मार्च को राष्ट्रपति के दौरे के चलते सुबह 7 बजे से कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रमुख चौराहों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे के मद्देनजर 19 मार्च की सुबह सात बजे से मथुरा-वृंदावन के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। कई जगह भारी वाहन बंद रहेंगे।
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर तिराहे से कृष्णापुरी, टैंक चौराहा की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन बंद रहेंगे। इसी तरह कृष्णापुरी तिराहा /सदर रामलीला ग्राउंड से एनसीसी तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे।

एनसीसी तिराहे से टैंक चौराहे की ओर, टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर नये बस स्टैंड की ओर सभी तरह के वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहन बंद रहेंगे। गोकुल बैराज से टैंक चौराहे की ओर भी वाहन बंद रहेंगे। मसानी चौराहा से डीगगेट, भूतेश्वर तिराहा एवं सौ-सैया की ओर वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के वाहन बंद रहेंगे। वृंदावन में भी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें