फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, यातायात व्यवस्था में किया गया है बदलाव

Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वृंदावन में कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं, वहीं कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन


31 दिसंबर (मंगलवार) से दो जनवरी तक वृंदावन में यातायात व्यवस्था ऐसी ही रहेगी। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बनाए गए ट्रैफिक प्लान को तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन मार्गों पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैय्या से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव से वृंदावन मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव पुल से वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

इस मार्ग के वाहन होंगे डायवर्ट 

- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए छटीकरा को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतरकर लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज, टाउनशिप होते हुए जा सकेंगे।
- छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे।

एक्सप्रेसवे-मथुरा से जाने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन पानीगांव पशु पैंठ, राधा ढाबा के पास, पानी घाट तिराहा, वृंदावन कृषि मंडी, दारुक पार्किंग, झब्बू मैदान, चौहान पार्किंग में खड़े होंगे।

छटीकरा से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने, रॉयल भारती मोड़, मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने, ई-रिक्शा स्टैंड, अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग, जादौंन पार्किंग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें