फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Diversion: आगरा में 15 दिन के लिए बंद रहेगा पालीवाल पार्क मार्ग पर आवागमन, यहां से होकर गुजरेंगे वाहन

Wed, 22 Jun 2022 12:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पालीवाल पार्क मार्ग पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन 22 जून से छह जुलाई तक के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
पालीवाल पार्क मार्ग का मैप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पालीवाल पार्क मार्ग पर बुधवार से 15 दिन के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वजीरपुरा की तरफ गेट के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट में बदलाव किया है। वाहनों को एमजी रोड होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से निकाला जाएगा।

विज्ञापन


पालीवाल पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर है। बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और छात्र-छात्राएं रोजाना पालीवाल पार्क से होते हुए विश्वविद्यालय आते हैं। इसके अलावा वजीरपुरा से गांधी नगर और जीवनी मंडी की तरफ लोग निकलते हैं। 

वहीं विजय नगर, गांधी नगर, घटिया आजम खां और जीवनी मंडी की तरफ से लोग सूरसदन और संजय प्लेस की तरफ जाते हैं। वजीरपुरा की तरफ का गेट बंद होने से लोगों को काफी दूरी तय करके जाना होगा। इससे उनकी परेशानी भी बढ़ेगी। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन 22 जून से छह जुलाई तक के लिए किया गया है। 

यह रहेगी व्यवस्था

  • सूरसदन चौराहा और सेंट पीटर्स स्कूल रोड से वजीरपुरा होकर पालीवाल पार्क जाने वाले वाहन एमजी रोड से भगवान टाकीज चौराहा से एनएच-2 से होकर जा सकेंगे।
  • विजय नगर कॉलोनी, जीवनी मंडी और घटिया आजम खां की ओर से पालीवाल पार्क होकर वजीरपुरा, सूरसदन की तरफ जाने वाले वाहन विजय नगर कॉलोनी से सुल्तानगंज पुलिया चौराहा होकर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें