फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-जयपुर हाईवे पर 12 घंटे के लिए आवागमन बंद, यातायात रहेगा परिवर्तित

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में ईदगाह बयाना रेल लाइन पर मिढ़ाकुर और पथौली के बीच रेलवे के अनुरक्षण कार्य के चलते बुधवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक जयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने इस मार्ग का 12 घंटे के लिए यातायात परिवर्तित किया है। 

विज्ञापन


इसके मुताबिक जयपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन महुअर से आगे नहीं आएंगे। वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास से होते हुए जाएंगे। मथुरा की ओर जाने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास से रुनकता पर उतरेंगे। ग्वालियर और आगरा आने वाले वाहन ककुआ पर उतरेंगे। 


इसी तरह फतेहाबाद से फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले भारी वाहन ककुआ से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे। एनएच 19 होकर मथुरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद की ओर फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर महुअर पर उतरकर जाएंगे। इस दौरान यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें