फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहार से पहले रुला रहा जाम, बाजारों में निकलना मुश्किल

Sun, 01 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
खड़ी बस, अबुल उला दरगाह हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। होली का त्योहार आने से पहले शहर का जाम लोगों को रुला रहा है। बाजारों में भीड़ के चलते निकलना मुश्किल है। सड़कों पर भी जगह-जगह जाम लग रहा है। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक को निकालने में चालक को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं जाम में फंसने पर दोपहिया वाहन सवार खांसी और दम फूलने से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लोग होली की खरीदारी करने निकले। इससे शाहगंज और लोहामंडी क्षेत्र में कई बार जाम लगा। दोपहर 12 बजे के बाद से वाहनों की भीड़ के चलते राहगीरों को बाजार से निकलने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। भोगीपुरा चौराहे, शाहगंज डिवीजन चौकी, गोशाला रोड, लोहामंडी चौराहे आदि जगहों पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियां बैठाने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
बेलनगंज, सुभाष बाजार, रोशन मोहल्ला, घटिया आजम खां आदि क्षेत्रों में दुकानों और गोदामों का माल लाने वाले लोडिंग टेंपो, रिक्शा और ट्रॉली आदि की वजह से राहगीरों को निकलने में बड़ी परेशानी हुई। इसके साथ ही दिल्ली गेट रोड पर निर्माण कार्य की बैरिकेडिंग से स्कूलों की छुट्टी के समय हालात खराब हो गए। मदिया कटरा तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर वॉटरवर्क्स चौराहे के पास शनिवार देर रात रोडवेज की बस खराब हो गई। चालक ने बस को हाईवे पर ही किनारे खड़ा कर दिया। इससे हाईवे पर सुबह से दोपहर करीब छह घंटे तक लोगों को परेशानी हुई। अबुल उलाह दरगाह तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिसकर्मियों ने भी बस हटवाने का कोई प्रयास नहीं किया।
बाग फरजाना रोड पर भी निकलना मुश्किल रहा। कई निजी अस्पतालों की एंबुलेंस जाम में फंस गई। मरीजों को काफी परेशानी हुई। स्कूली बच्चे जाम में फंसकर बेहाल हो गए। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण ट्रैफिक धीमी गति से चला है। त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त टीम बाजारों में भी तैनात की जा रही है।
साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक भी दिक्कत
एमजी रोड पर फिलहाल मेट्रो की बैरिकेडिंग काफी जगह से हटने से राहत मिली है, लेकिन दीवानी पर डायवर्जन, हरीपर्वत चौराहे पर हुई बैरिकेडिंग से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट से साईं की तकिया तक निकलना मुश्किल हो गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय वाहनों की कतारें लगीं। शनिवार को लोगोें को कलेक्ट्रेट से साईं की तकिया आने-जाने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन

खड़ी बस, अबुल उला दरगाह हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें