फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाम का झंझट...सांसों का संकट

विज्ञापन
बेबस जिंदगी.. हरीपर्वत के पास सड़क में हुए गड्ढे के बाद एमजी रोड़ पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस ओ
विज्ञापन
आगरा। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे को ट्रैफिक के लिए बुधवार को बंद कर दिया गया। इससे पूरे दिन स्पीड कलर लैब से लेकर सेंट जोंस चौराहे तक वाहन रेंगते रहे। सबसे खराब हालात स्कूलों की छुट्टी के बाद हुए। बच्चों के साथ ही गंभीर मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस भी फंस गईं। मरीज सांसों के लिए जूझ रहा था और पल-पल उसे जिंदगी की डोर दूर जाती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

हरीपर्वत चौराहे पर सीवर लाइन की मरम्मत के लिए जलकल विभाग ने सुबह भगवान टॉकीज वाली रोड को बैरियर लगाकर बंद किया। इससे यहां एमडी जैन इंटर कॉलेज से होकर वाहन मुड़े तो कॉलेज के सामने ही फंस गए। यहां से थाना हरीपर्वत के सामने होते हुए पुल तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। सीएम ग्रिड के काम के कारण दिल्ली गेट से घटिया चौराहा रोड पर आवागमन पहले ही बंद है। पार्षद संजय राय ने बताया कि दिल्ली गेट और बाग फरजाना में सबसे ज्यादा नर्सिंग होम और क्लीनिक हैं। यहां मरीजों को आने-जाने में भी जाम से जूझना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने कहा कि एक साथ दो काम शुरू होने से यह दिक्कत हुई है। सीएम ग्रिड में मोटरेबल सड़क बनाकर ट्रैफिक चालू किया जाए, तभी निदान होगा। वह डेढ़ घंटे तक चौराहे पर जाम से जूझते रहे।

सीवर के तेज बहाव से काम में बाधा
- एमजी रोड पर सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे दिन जलकल और वीए टेक वबाग की टीमें लगी रहीं, लेकिन लीकेज वाली जगह का पता नहीं चल पाया। वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि पुरानी सीवर लाइन करीब 20 से 22 फीट गहरी है लेकिन पानी 6 से 7 फीट गहराई से तेजी से आ रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि बिजली के केबल आदि के बारे में टोरंट से सहयोग ले रहे हैं। इस काम को जल्द कराया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें